01 से 06 अगस्त राजस्थान करंट अफेयर्स 2022

0
विद्यार्थी के लिए राजस्थान करंट अफेयर सबसे महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर का सवाल हर राजस्थान परीक्षा में विशेष रूप से पूछा जाता है चाहे फिर वो परीक्षा कितनी ही बड़े स्तर पर आयोजित क्यों न हो। विद्यार्थियों को ऐसे कई अवसर देखने को मिलते हैं जहां पर उन्हें करंट अफेयर की जरूरत पड़ती है। इन सभी को देखते हुए Sk Notes Hub ने यहां पर महत्वपूर्ण करंट अफेयर के प्रश्न लिखे है।
अगर आप को डेली करंट अफेयर्स पढ़ना है तो वो आपको Sk Notes Hub पर उपलब्ध होगा । इसके अलावा डेली करेंट अफेयर्स 2022 PDF को टेलीग्राम से डाउनलोड कर सकते हैं।

• भारत और ओमान के बीच "अल नजाह" संयुक्त सैन्य अभ्यास 01-13 अगस्त, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर मे हो रहा है ।

• राजस्थान मे थार मरूस्थल के प्रसार मे 2.88 लाख हेक्टेयर कमी दर्ज की गई है।

• महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय, बीकानेर संविधान पार्क का लोकार्पण राज्यपाल कलराज मिश्र किया गया ।

• राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा धन्नासर, हनुमानगढ को एंडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा ।

• राजस्थान का पहला 'हाइड्रो एनर्जी प्रोजेक्ट  शाहबाद , बारां स्थापित किया जा रहा है । 

• भारत सरकार द्वारा एग्री इंफ्रा फण्ड योजना मे राजस्थान को द्वितीय पुरस्कार दिया गया ।

• 16 वीं राजस्थान राज्य जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 05 अगस्त, श्रीगंगानगर किया गया था।

• पशुपालको के लिए "देवनारायण एकीकृत आवासीय योजना" कोटा शुरू की गई ।

• राजस्थान में जी - 20 शिखर सम्मेलन - 2022 का पहला सत्र इस बार उदयपुर आयोजित किया जाएगा । 

• अंतर्राष्ट्रीय विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में राजस्थान के कोच भुवनेश गहलोत का चयन हुआ।

• राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान (रीपा) को नया महानिदेशक सुधांश पंत बनाया गया है । 

• जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का सिंडिकेट सदस्य विनोद कुमार शर्मा नियुक्त किया गया ।

• राजस्थान राज्य सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अगस्त को टोंक में किया जाएगा ।

• राजस्थान को हाउसिंग कैटेगरी में देश के अग्रणी राज्य के रूप में शामिल करते हुए स्टार ऑफ गवर्नेस गोल्ड अवार्ड प्रदान किया ।

• टैक्सेशन क्षेत्र में क्रांति के लिए निरंजन महावर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया।

• राजस्थान में किसान गोल्फ कप के दूसरे संस्करण का आयोजन 6-7 अगस्त, जयपुर किया जाएगा ।

• राजस्थान की स्कूलों में व्यक्तित्व विकास हेतु एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना शुरू की जाएगी । 

• वृद्धावस्था व विधवा पेंशन देने मे राजस्थान देश में दसवें नंबर पर रहा ।

• राजस्थान राज्य हथकरघा विकास निगम द्वारा हथकरघा उत्सव 03 से 07 अगस्त से मनाया जा रहा हैं।

• राजस्थान के दुष्यंत जाखड  को भारतीय सीनियर वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया ।

Share now
Every day update 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)