4 अगस्त 2022 करंट अफेयर्स । Sk Notes hub

0
विद्यार्थी के लिए करंट अफेयर सबसे महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर का सवाल हर परीक्षा में विशेष रूप से पूछा जाता है चाहे फिर वो परीक्षा कितनी ही बड़े स्तर पर आयोजित क्यों न हो। विद्यार्थियों को ऐसे कई अवसर देखने को मिलते हैं जहां पर उन्हें करंट अफेयर की जरूरत पड़ती है। इन सभी को देखते हुए Sk Notes Hub ने यहां पर महत्वपूर्ण करंट अफेयर के प्रश्न लिखे है।
अगर आप को डेली करंट अफेयर्स  पढ़ना है तो वो आपको Sk Notes Hub पर उपलब्ध होगा ।इसके अलावा डेली करेंट अफेयर्स 2022 PDF को टेलीग्राम से डाउनलोड कर सकते हैं।

1) बिस्किट ब्रांड पारले 10 सालों में भारत का नंबर वन FMCG ब्रांड बना हुआ है।
कांतार इंडिया की सालाना ब्रांड फुटप्रिंट रिपोर्ट के अनुसार बिस्किट ब्रांड पारले 2021 में भारत में तेजी से बढ़ते कंज्यूमर प्रोडक्ट में सबसे अधिक चुना जाने वाला ब्रांड बना रहा।
• 2020 की तुलना में 2021 में पारले ने कंज्यूमर रीच प्वाइंट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।

2) महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिये मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य ने शुरू की है। 
• यह यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर राज्य की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

3) सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला भारत का पहला गुजरात राज्य बना ।
• गुजरात सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर नीति की घोषणा की, जिसका मकसद इस क्षेत्र में नए निवेश को आकर्षित करना है। नई नीति के तहत राज्य सरकार प्रोत्साहन एवं सब्सिडी की पेशकश कर रही है।

4) नागरिको को सस्ती दरों पर यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन सरकारी ई-टैक्सी सेवा शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य केरल बना है ।
केरल राज्य का श्रम विभाग केरल सावरी नाम से एक ऑनलाइन टैक्सी हायरिंग सेवा शुरू कर रहा है, जो राज्य में मौजूदा ऑटो-टैक्सी नेटवर्क से जुड़ती है। इसका उद्देश्य केरल में प्रचलित सस्ती दरों पर जनता के लिए सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करना है।

5) बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। 
• मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में 113 किलोग्राम का वजन उठाकर लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ इन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

6) भारत और ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह - IV राजस्थान में 01-13 अगस्त को आयोजित होगा ।
अल नजाह-IV भारतीय सेना की टुकड़ियों और ओमान की शाही सेना के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है। अल नजाह - IV की शुरूआत | अगस्त 2022 को राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के फॉरेज ट्रेनिंग नोड में हुई है। इसका समापन 13 अगस्त को होगा। इसका उद्देश्य भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना है।

7) लोकसभा ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021 पारित किया। 
यह विधेयक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और खेलों में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के कामकाज के लिए एक वैधानिक ढांचा प्रदान करता है। विधेयक में खेल में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी बोर्ड की स्थापना का भी प्रस्ताव है।

8) इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 346 मिलियन भारतीय ऑनलाइन लेनदेन का उपयोग करते हैं। 
भारत में ऑनलाइन लेनदेन का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या डिजिटल लेनदेन में शामिल अमेरिकी आबादी से अधिक है, जो लगभग 331 मिलियन है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो वर्षो में ऑनलाइन लेनदेन 2019 में 230 मिलियन से 51% बढ़ा है।

9) भारतीय भारोत्तोलक, गुरूराज पुजारी ने वर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 61 किग्रा फाइनल में कांस्य पदक जीता है। 
गुरूराज पुजारी ने 269 किग्रा का संयुक्त भार उठाने के लिए भारत का दूसरा पदक सुनिश्चित किया। गुरूराजा ने 2018 के गोल्ड कोस्ट खेलों में भी मेडल जीता था। तब उन्हें सिल्वर मेडल मिला लेकिन इस बार कांस्य से ही संतोष करना पड़ा।

10) प्रणय कुमार वर्मा को बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त रूप में नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)