05 अगस्त 2022 करंट अफेयर्स । Sk Notes hub

0
विद्यार्थी के लिए करंट अफेयर सबसे महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर का सवाल हर परीक्षा में विशेष रूप से पूछा जाता है चाहे फिर वो परीक्षा कितनी ही बड़े स्तर पर आयोजित क्यों न हो। विद्यार्थियों को ऐसे कई अवसर देखने को मिलते हैं जहां पर उन्हें करंट अफेयर की जरूरत पड़ती है। इन सभी को देखते हुए Sk Notes Hub ने यहां पर महत्वपूर्ण करंट अफेयर के प्रश्न लिखे है।
अगर आप को डेली करंट अफेयर्स पढ़ना है तो वो आपको Sk Notes Hub पर उपलब्ध होगा ।इसके अलावा डेली करेंट अफेयर्स 2022 PDF को टेलीग्राम से डाउनलोड कर सकते हैं।

1) भारत निर्वाचन आयोग ने 17 वर्ष की आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में नामांकन करने की अनुमति दी है।

2) भारत निर्वाचन आयोग ने 17 वर्ष की आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में नामांकन करने की अनुमति दी है।
• पेरिस ओलंपिक 2024 खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले हैं और एथलीट कुल 32 खेलों में भाग लेंगे, जिसमें 329 स्पर्धाएं शामिल है।

3) भारत के युवा वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरूषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल हैं। अचिंत से पहले जेरेमी लालरिनुंगा और मीराबाई चानू ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

4) महिला यूरोपीय चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-1 से हराकर जीता।

5) भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
• वह मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले हैं और तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के पद पर तैनात है।

6) केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि अवसंरचना कोष पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार कृषि अवसंरचना कोष योजना में विभिन्न बैंकों और राज्यों और विभिन्न क्षेत्र के अधिकारियों के योगदान को सम्मानित करते हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंकों में पहला स्थान हासिल किया है।

7) प्रणय कुमार वर्मा को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
1994 बैच के IFS अधिकारी प्रणय कुमार वर्तमान में वियतनाम में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत है। प्रणय कुमार वर्मा वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी का स्थान लेंगे।

8) मिशले ओबामा की किताब द लाइट वी कैरी नवंबर 2022 में रिलीज होगी।
क्राउन द्वारा 15 नवंबर 2022 को प्रकाशित किया जाएगा। मिशेल की पहली किताब बीकमिंग एक अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर थी। दुनिया भर में किताब की 17 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं। द लाइट वी कैरी नाम की किताब 14 भाषाओं और 27 देशों में रिलीज होगी।

9) इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की Internet in India रिपोर्ट के अनुसार लगभग 346 मिलियन भारतीय मिलियन भारतीय डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन लेनदेन करते हैं | 
पुरुष इंटरनेट यूजर्स की संख्या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला यूजर्स की तुलना में अधिक है। वर्तमान में देश में 692 मिलियन सक्रिय इंटरनेट यूजर्स है। इनमें से 351 मिलियन ग्रामीण क्षेत्रो से और 341 शहरी क्षेत्रों से है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या के 2025 तक 900 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।

10) अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस - हर साल अगस्त के पहले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 2007 में अमेरिका के जीसे अवशालोमोव द्वारा कैलिफोर्निया के सैंटाक्रूज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)