आज हम इस पोस्ट से द्वारा पिछला राजस्थान पुलिस का एग्जाम जो 6 नवंबर से 8 नवंबर 2020 में हुआ था ।
• जिसमें महिला एवं बाल अपराध संरक्षण के प्रत्येक पेपर में 10 -10 प्रश्न पूछे गए थे ।
• इसमें महिला एवं बाल अपराध संरक्षण की सामान्य जानकारी से प्रश्न पूछे जाते हैं तथा अगर हम इन्हें थोड़ा सा भी पढ़ कर तैयार कर ले तो एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकते हैं ।
• हम इस पोस्ट के माध्यम से 6 नवंबर 2020 को आयोजित परीक्षा की पहली पारी में पूछे गए महिला एवं बाल अपराध संरक्षण के प्रश्नों को देखेंगे तथा साथ ही हम उनकी व्याख्या के बारे में भी पढ़ेंगे जिससे इस वर्ष होने वाले एग्जाम में हमें मदद मिलेगी ।
• आप इन प्रश्नों को देखकर समझ सकते हैं कि परीक्षा में प्रश्नों का स्तर क्या रहेगा ।
1) दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज से संबंधित कितनी स्थितियां बताई गई है ? (अ) 1
(ब) 2
(स) 3
(द) 4
सही उत्तर :- स । { 3 }
व्याख्या - दहेज अधिनियम 1961, 26 जून 1961 को पारित किया गया था तथा 1 जुलाई 1961 से यह प्रभावी माना जाता है ।
• दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा-2 को दहेज निषेध संशोधित अधिनियम 1984 & 1986 के अंतर्गत दहेज को लेना या देना / लेना या देना में सहयोग करना दोनों अपराध है ।
• इसके अंतर्गत उन्हें 5 वर्ष की कैद और ₹15000 तक का जुर्माना का प्रावधान सावधान है ।
[2] सती प्रथा की रोकथाम के लिए सर्वप्रथम किस वर्ष "बंगाल सती प्रथा विनियमन " के तहत प्रतिबंधित किया गया था ?
(अ) 1832
(ब) 1831
(स) 1830
(द) 1829
सही उत्तर :- द । { 1829 में }
व्याख्या - राजस्थान में सर्वप्रथम सती प्रथा पर 1922 में बूंदी रियासत के शासक राम सिंह ने रोक लगाई थी । इनके पश्चात 1930 में अधिकृत रूप से अलवर ने से प्रतिबंधित किया गया तथा 1944 में मेजर जॉन लाडलू के प्रयासों से जयपुर में इस पर रोक लगाई गई थी ।
• सती प्रथा रोकथाम अधिनियम 1987 का है ।
[3] अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था ?
(अ) 1955
(ब) 1956
(स) 1954
(द) 1957
सही उत्तर :- ब । { 1956 }
व्याख्या -
• धारा 366-क :- 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका को गैरकनूनी संभोग के लिए बहलाना/ फुसलाना , इसके तहत 10 वर्ष की सजा + जुर्माना ।
• धारा 366-ख :- 21 वर्ष से कम उम्र की बालिका को विदेश से गैरकानूनी संभोग के लिए आयात करना , इसके अंतर्गत 10 वर्ष की सजा + जुर्माना ।
• धारा 372 - वेश्यावृत्ति के लिए बच्चों को बेचना , इसके अंतर्गत 10 साल की सजा + जुर्माना ।
• धारा 370 - वेश्यावृत्ति के लिए बच्चों को खरीदना, इसके अंतर्गत 10 साल की सजा + जुर्माना ।
नोट :- यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का प्रदर्शन करें तो वह कानूनी अपराध है इसके अंतर्गत 3 माह की सजा का प्रावधान है ।
[4] पोस्को अधिनियम को कब से लागू किया गया था ?
(अ) 24 जुलाई 2012
(ब) 14 नवंबर 2012
(स) 14 दिसंबर 2012
(द) 14 नवंबर 2013
सही उत्तर :- ब । { 14 नवंबर 2012 }
व्याख्या - " POCSO " Full Name - the protection of child from sexual offence .
• समाज में बच्चों के प्रति बढ़ते हुए अपराधों को समुचित उपचार एवं नियंत्रण के लिए " लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012" को लाया गया था । जो 14 नवंबर 2012 से संपूर्ण देश में लागू हुआ था ।
[5] " महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न " यह अधिनियम किस किस के संदर्भ में दिए गए लगभग सभी दिशा निर्देशों को धारण एवं प्रावधानों को नहीं करता है ?
(अ) निर्भया केस
(ब) विशाखा केस
(स) भंवरी केस
(द) मथुरा केस
सही उत्तर :- ब। { विशाखा केस }
व्याख्या -
• महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न " अधिनियम 2013 , जो 22 अप्रैल 2013 से लागू हुआ था ।
•विशाखा बनाम राजस्थान राज्य केस में उच्चतम न्यायालय द्वारा " यौन उत्पीड़न " शब्द को परिभाषित किया गया था।
• इस अधिनियम के अनुसार कोई ऐसी संस्था जिसमें 10 या 10 से अधिक लोग करते हैं वहां पर एक समिति का गठन किया जाएगा ।
•इस अधिनियम के तहत महिला सर्वप्रथम शिकायत जिलाधिकारी के पास करेगी जिसकी नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी ।
[6] " किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम " के अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन किस स्तर पर किया गया है ?
(अ) केंद्र स्तर पर
(ब) राज्य स्तर पर
(स) जिला स्तर पर
(द) गांव स्तर पर
सही उत्तर :- स । { जिला स्तर पर }
व्याख्या -
• किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 ।
• इस अधिनियम में 112 धाराएं एवं 10 अध्याय हैं ।
[7] ' स्वयं को , किसी व्यक्ति, समूह या समुदाय के विरुद्ध में उन्हें किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक चोट पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए शक्ति प्रयोग को कहा जाता है ?
(अ) हिंसा
(ब) अहिंसा
(स) नफरत
(द) व्यायाम
सही उत्तर :- अ । { हिंसा }
व्याख्या -
•घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम - - 2005 , यह 26 अक्टूबर 2006 लागू हुआ था ।
[8] " बालक एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन ) अधिनियम " की धारा-3 के तहत कितने वर्ष के बालक से किसी भी प्रकार के जोखिम वाले क्षेत्र या बिना जोखिम वाले क्षेत्र में काम करना संज्ञेय अपराध है ?
(अ) 12 वर्ष
(ब) 15 वर्ष
(स) 13 वर्ष
(द) 14 वर्ष
सही उत्तर :- द । { 14 वर्ष }
व्याख्या - गुरुपाद स्वामी स्वामी समिति की सिफारिश के आधार पर बाल मजदूरी (प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम) को 1986 में लागू किया गया था ।
• संविधान में 14 वर्ष तक निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है ।
[9] भारतीय दंड संहिता की धारा-376 के अंतर्गत किस प्रकार के अपराध होने पर दंड का प्रावधान दिया गया है ?
(अ) भ्रूण हत्या
(ब) घरेलू हिंसा
(स) बाल विवाह
(द) बलात्कार
सही उत्तर :- द | { बलात्कार }
व्याख्या - बलात्कार भारतीय कानून के अनुसार गंभीर श्रेणी के अपराध में आता है ।
• इसके लिए 7 वर्ष से कठोर आजीवन कारावास + जुर्माना की सजा है।
[10] दंड संहिता की धारा 354 का मुख्य मुद्दा महिलाओं से जुड़े किस अपराध को उजागर करता है ?
(अ) दहेज उत्पीड़न के दण्ड के लिए ।
(ब) घरेलू हिंसा के दण्ड के लिए
(स) लैंगिक उत्पीड़न और किसी महिला की मर्यादा को भंग करने के लिए दंड
(द) अम्ल फेकने या फेंकने का प्रयत्न करने के लिए सजा
सही उत्तर :- स । { लैंगिक उत्पीड़न और किसी महिला की मर्यादा को भंग करने के लिए दंड }
व्याख्या -
• धारा 354 - लैंगिक उत्पीड़न और किसी महिला की मर्यादा को भंग करने के आशय से उस पर हमला या बल का प्रयोग करना ।
इसके लिए एक वर्ष से 5 वर्ष तक की सजा + जुर्माना ।
• धारा 356 क -यौन उत्पीड़न के लिए सजा
- अधिकतम 3 वर्ष +जुर्माना
• धारा 354 ख - बलपूर्वक किसी स्त्री को नग्न करता या नग्न करने के लिए विवश करना ।
- कम से कम 3 वर्ष सजा
• धारा 354 ग - ताक झांक करना/ छुप कर देखना
• धारा 354 घ - पीछा करना
हम आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी । अगर हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगती है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके हमें सपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही साथ हम उम्मीद करते हैं की हमारे इस प्रयास की वजह से आपकी अध्ययन में हम मददगार साबित होंगे । ❣️ Share❣️
