पदार्थ की भौतिक अवस्थाएं । द्रव अवस्था ।

0
इस पोस्ट के माध्यम से हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि पदार्थ की भौतिक अवस्था " द्रव " के विभिन्न गुणधर्म तथा उनके बारे में जानकारी ।
 हम आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपके लिए परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी होगी । 

पदार्थ की भौतिक अवस्थाएं ।  द्रव अवस्था ।




द्रव (Liquid) :- 

द्रव्यों में निम्नलिखित गुणधर्म पाये जाते हैं - 

• आयतन निश्चित परंतु , आकार अनिश्चित ।
 द्रव्यों को जिस पात्र में रखा जाता है वह उसी का आकार ग्रहण कर लेते हैं अर्थात इनका आकार अनिश्चित होता है। 
• इनके अणुओं के मध्य अंतर आणविक बल (intramolecular force )  को सबसे कम जबकि गैसों से अधिक होता है ।
• गैसो की तुलना में इनका घनत्व (density ) अधिक होता है ।
• इनके अणुओं के मध्य अंतर आणविक दूरी 
( intramolecular distance ) ठोस से अधिक होती है परंतु गैसों की तुलना में कम होती है ।

द्रव्यों से संबंधित कुछ परिभाषाएं :- 

क्वथनाक (boiling point ) :- वायुमंडलीय दाब पर वह तापमान जिस पर द्रव्य उबलने लगता है ।
• जल ( H2O ) के लिए यह तापमान 373 केल्विन
 ( 100 डिग्री सेंटीग्रेड ) होता है | 

वाष्पीकरण (Evaperation) :-  सामान्य ताप ( normal temperature ) पर द्रव का वाष्प में बदलना । 
 • वे द्रव्य जिनमें अंतराआणविक बल दुर्बल होता है उसमें वाष्पीकरण की प्रक्रिया जल्दी होती है | 
• ताप बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है ।
• यदि पृष्ठीय क्षेत्रफल (surface area) को बढ़ा दिया जाए तो वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है । 

श्यानता ( viscosity ) :- द्रव्यो के बहने के गुण का विरोध किया जाता है उसे श्यानता कहते हैं ।

- पतले द्रव्यों की श्यानता गाढे द्रव्यों की तुलना में कम होती है । 
उदाहरण - शहद तथा जल । इसमें जल की श्यानता कम होगी तथा शहद की श्यानता अधिक होगी ।

- ताप को बढ़ाने पर द्रव्यों के श्यानता कम हो जाती है ।
 जैसे :- अगर शहद को गर्म किया जाता है तो वह जल्दी बहने लगता है तथा उनकी परतों के मध्य आपसे घर्षण बल कम हो जाता है एवं उसके श्यानता में कमी होगी ।

पृष्ठ तनाव ( surface tension ) :- 
जब किसी द्रव्यों की सतह के अणुओं के मध्य को संतलित बल के कारण उस में तनाव आ जाता है द्रव्यों के इस गुण को " पृष्ठ तनाव " जाता है । 

उदाहरण :- वर्षा की बूंद का गोलाकार होना । 

Thanks ❣️ 
** नोट्स मतलब "Sk notes hub " 
                                         नाम याद है ना ?? 

हम आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगी तथा अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें । 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)