मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना - SK Notes Hub

0
राजस्थान में राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 29 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ जयपुर में किया गया।

Sk Notes Hub
Sk Notes Hub

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना 

प्रारंभ -: 29 नवंबर 2022 
उद्देश्य -: कक्षा 01- 08 तक के सरकारी स्कूलों के विधार्थियों को पोषण के तहत दुग्ध वितरण करना।
• इस योजना के तहत मिड - डे - मिल योजना के अन्तर्गत राजस्थान के राजकीय विद्यालयों, मदरसों और विशेष प्रशिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से आठ तक विधार्थियों को सप्ताह में दो दिन ( मंगलवार , शुक्रवार ) में पाउडर मिल्क से दुग्ध तैयार कर के विधार्थियों को प्रदान किया जाएगा।
• कक्षा 01- 05 के विधार्थियों को 15gm पाउडर मिल्क से 150ml दुग्ध प्रदान किया जाएगा।
• कक्षा 06 - 08 के विधार्थियों को 20gm पाउडर मिल्क से 200ml दुग्ध प्रदान किया जाएगा।
• इस योजना में राजस्थान सरकार द्वारा 476.44 करोड़ का व्यय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना

प्रारंभ -: 29 नवंबर 2022 
उद्देश्य -: राजस्थान की सरकारी विद्यालयों के विधार्थियों के लिए निशुल्क यूनिफॉर्म और समान यूनिफॉर्म से विधार्थियों में समानता।
• इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 01 -08 तक के समस्त विधार्थियों को दो यूनिफॉर्म सैट का कपड़ा निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
• यूनिफॉर्म सिलाई के लिए 200 रूपए विधार्थियों के बैंक अकाउंट के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।
• इस योजना में राजस्थान सरकार के 500.10 करोड़ की राशि का व्यय होगा।
• इस योजना से कुल 67.58 लाख से अधिक विधार्थियों को लाभ प्रदान होगा।
 
यह पोस्ट मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना व मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना अच्छी लगी है तो ऐसी ओर भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ग्रुप में जुड़ सकते हो। 

अपडेट की जानकारी के लिए जुड़े -

Telegram Join
Instagram Follow
Sk Notes Hub Quiz Join


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)