राजस्थान में प्रमुख प्रजामण्डल Major Praja Mandal in Rajasthan ।
जयपुर प्रजामंडल
• स्थापना -1931
• जयपुर में जन जागृति के कार्य का श्री गणेश अर्जुनलाल सेठी ने किया।
• जमनालाल बजाज ने 1927 में चरखा संघ की स्थापना की।
• 1931 ई. में कर्पूरचन्द पाटनी ने जयपुर प्रजामण्डल की स्थापना की।
मारवाड़ प्रजामंडल
• 1934 में जयनारायण व्यास ने प्रजामंडल की स्थापना की ।
• अध्यक्ष - भंवरलाल सर्राफ
• जनवरी 1938 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जोधपुर आए ।
• 1944 में जोधपुर राज्य में व्यवस्थापिका सभा की स्थापना ।
• अक्टूबर, 1946 डाबरा कांड ।
जैसलमेर प्रजामंडल
• 1920 प्रथम समाचार पत्र - विजय ।
• 1945 में मीठालाल व्यास द्वारा जोधपुर में जैसलमेर प्रजामंडल की स्थापना की ।
• 4 अप्रैल 1946 को सागरमल गोपा को जेल में जलाकर मार डाला।
बीकानेर प्रजामंडल
• जन जागृति - स्वामी गोपालदास (चूरू के) ।
• मधाराम वैद्य ने 1936 में कलकत्ता जाकर बीकानेर प्रजामण्डल की स्थापना की।
• 28 अप्रैल, 1947 को बीकानेर के प्रतिनिधि के. एम. पणिक्कर ने संविधान-निर्मात्री सभा में स्थान ग्रहण किया।
मेवाड़ प्रजामण्डल
• स्थापना - अप्रेल, 1938 ई. में माणिक्य लाल वर्मा ने उदयपुर में ।
• अध्यक्ष - बलवंत सिंह मेहता ।
• प्रथम अधिवेशन - 1941 ई. में उदयपुर में हुआ जिसमें जे.पी. कृपलानी तथा विजयलक्ष्मी पण्डित ने भाग लिया।
भरतपुर प्रजामण्डल
• भरतपुर में जन जागृति करने वालों में जगन्नाथ दास अधिकारी और गंगाप्रसाद शास्त्री प्रमुख है।
• 1938 ई. में राज्य के बाहर रेवाड़ी (हरियाणा) में भरतपुर प्रजामण्डल की स्थापना की गई।
• अध्यक्ष - गोपीलाल यादव
• कोषाध्यक्ष - मास्टर आदित्येन्द्र
• प्रथम अधिवेशन - 30 सितंबर 1940 , जयनारायण व्यास की अध्यक्षता में।
• द्वितीय अधिवेशन - 23 मई 1945 , बयाना में।
करौली प्रजामण्डल
• करौली में प्रजामण्डल की स्थापना 1938 ई. में हुई।
• प्रमुख नेता - त्रिलोक चन्द माथुर, चिरंजी लाल शर्मा व मान सिंह आदि ।
धौलपुर प्रजामण्डल
• धौलपुर में जन चेतना का कार्य - स्वामी श्रद्धानन्द ने ।
• स्थापना - 1936 में पं. कृष्ण दत्त पालीवाल ।
डुंगरपुर प्रजामण्डल
• स्थापना- 1944 ई. में भोगीलाल पाण्ड्या |
नोट - भोगीलाल पाण्ड्या को बागड़ का गाँधी कहते है ।
अलवर प्रजामण्डल
• अलवर राज्य की जनता में जागृति लाने का कार्य पं. हरिनारायण शर्मा ने किया।
• स्थापना - 1938 ई. में हरिनारायण शर्मा, कुंज बिहारी लाल मोदी ।
कोटा प्रजामण्डल
• स्थापना - 1939 ई. में अभिन्न हरि व नयनूराम शर्मा ने ।
बून्दी प्रजामण्डल
• 1931 ई. में कान्तिलाल की अध्यक्षता में बूंदी प्रजामण्डल की स्थापना की।
सिरोही प्रजामण्डल
• स्थापना - 23 जनवरी, 1939 ई. में गोकुल भाई भट्ट (राजस्थान के गाँधी) ने बम्बई में ।
झालावाड़ प्रजामण्डल
• स्थापना - 1946 ई. में मांगीलाल भव्य व कन्हैयालाल मित्तल ने ।
प्रतापगढ़ प्रजामण्डल
• स्थापना - 1945 ई. में अमृतलाल पाठक व चुन्नीलाल ने की ।
बाँसवाड़ा प्रजामण्डल
• स्थापना - 1943 ई. में भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी व हरिदेव जोशी ने की ।
डुगरपुर प्रजामण्डल
• स्थापना- 1945 ई. में अमृतलाल पाठक व चुन्नीलाल ने की ।
