राजस्थान में प्रमुख पयर्टन स्थान वन लाइनर प्रश्न | Major Tourist Places in Rajasthan .

0
राजस्थान में प्रमुख पयर्टन स्थान के वन लाइनर प्रश्न  | Major Tourist Places in Rajasthan One Liner Questions.

प्रश्न 1- राजस्थान में पर्यटन विभाग की स्थापना कब की गई थी ? 
उत्तर - 1956 में ।

प्रश्न 2- राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा कब दिया गया था ? 
उत्तर - 1989 में । 

प्रश्न 3- अढ़ाई दिन का झोपड़ा कहा पर स्थित है ? 
उत्तर - अजमेर में । 

प्रश्न 4- मूल रूप से अढाई दिन का झोपड़ा का निर्माण किसने करवाया था ? 
उत्तर - विग्रहराज चतुर्थ ने ।

प्रश्न 5- अढाई दिन का झोपड़ा को मस्जिद में किसने तब्दील करवा दिया था ?
उत्तर - सुल्तान मोहम्मद गौरी के सेनापति ऐबक ने ।

प्रश्न 6- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहां पर स्थित है ? 
उत्तर - अजमेर में ।

प्रश्न 7- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के कितने मुख्य दरवाजे हैं तथा उसका क्या नाम है एवं इनके निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था ?
उत्तर - ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के तीन मुख्य दरवाजे हैं । 
• निजाम दरवाजा - हैदराबाद के नवाब द्वारा | • शाहजहानी दरवाजा - शाहजहां |
 • बुलंद दरवाजा - महमूद खिलजी |

प्रश्न 8- आनासागर झील कहां पर स्थित है ? 
उत्तर - अजमेर , राजस्थान ।

प्रश्न 9- आनासागर झील का निर्माण किसने करवाया था ? 
उत्तर - अर्णोराज चौहान ने ।

प्रश्न 10- मेयो कॉलेज की स्थापना कब की गई थी ? 
उत्तर - 1875 , रिचर्ड बाॅक द्वारा ।

प्रश्न 11- पूरे विश्व में एकमात्र ब्रह्मा मंदिर कहां पर स्थित है ? 
उत्तर - पुष्कर , अजमेर , राजस्थान में । 

प्रश्न 12- पुष्कर झील कितने घाटों से गिरी हुई है ? 
उत्तर - 52

प्रश्न 13- पुष्कर झील लगभग कितने मंदिरों से गिरी हुई है ? 
उत्तर - 500 से अधिक मन्दिर से ।

प्रश्न 14- तीर्थराज या तीर्थ स्थलों का राजा की झील को कहा जाता है ? 
उत्तर - पुष्कर झील , अजमेर ।

प्रश्न 15- सरिस्का टाइगर रिजर्व कहां पर स्थित है ? 
उत्तर - अलवर , राजस्थान में । 

प्रश्न 16- सरिस्का अभ्यारण का दर्जा कब दिया गया था? 
उत्तर - 1 नवंबर 1955 

प्रश्न 17- सरिस्का को टाइगर रिजर्व का दर्जा का प्रदान कर दिया गया था ? 
उत्तर - 1978- 79 में । 

प्रश्न 18- सरिस्का टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल कितना है ? 
उत्तर - 1213 वर्ग किलोमीटर । 

प्रश्न 19- भानगढ़ नगर की स्थापना किसने की थी ? 
उत्तर - आमेर के महाराजा भगवानदास के पुत्र माधव सिंह ने ।

प्रश्न 20- भानगढ़ दुर्ग राजस्थान के किस जिले में स्थित है ? 
उत्तर - अलवर में ।

प्रश्न 21- मूसी रानी की छतरी कहां पर स्थित है तथा इसका निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था ? 
उत्तर - अलवर में, निर्माण - महाराजा विनय सिंह द्वारा ।

प्रश्न 22- भर्तृहरि मंदिर कहां पर स्थित है तथा इसमें मेला कब भरता है ?
उत्तर - अलवर में , मेला - भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को ।

प्रश्न 23- सिलीसेढ़ झील कहां पर स्थित है ? 
उत्तर - अलवर , राजस्थान में ।

प्रश्न 24- सिलीसेढ़ झील का निर्माण किसने तथा कब करवाया था ? 
उत्तर - सिलीसेढ़ झील का निर्माण महाराजा विनय सिंह ने 1845 ईस्वी में सिलीसेढ़ बांध के रूप में करवाया था।

प्रश्न 25- सिलीसेढ़ झील का निर्माण किस नदी की एक शाखा को रोक कर बनाई गई थी ? 
उत्तर - रूपारेल नदी ।

यह भी जरूरी पढ़े -


टेलीग्राम चैनल से अभी जुड़े Click

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)