राजस्थान की स्थिति । राजस्थान की अक्षांशीय तथा देशांतर स्थिति । Sk notes hub

0
राजस्थान की स्थिति
राजस्थान की स्थिति के बारे में दो प्रकार से पढ़ते हैं जो निम्न प्रकार है
1. अक्षांशीय स्थिति
2. देशांतरीय स्थिति

1. विश्व में राजस्थान की स्थिति - उत्तर पूर्व ( ईशान कोण ) 

• अक्षांशीय दृष्टि से राजस्थान की स्थिति - उत्तरी गोलार्द्ध । 
• देशांतरीय दृष्टि से राजस्थान की स्थिति - पूर्वी गोलार्द्ध । 

2. एशिया महाद्वीप में राजस्थान की स्थिति - दक्षिण पूर्व ( नैऋष कोण ) 

3. भारत में राजस्थान की स्थिति - उत्तर पश्चिम ( वायवीय कोण )

       राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार

राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार
राजस्थान अक्षांश विस्तार

उत्तरी बिंदु दक्षिणी बिंदु
अक्षांश 23°3' उत्तरी अक्षांश 30°12' उत्तरी अक्षांश
स्थान बोरकुंड कोणा
जिला बांसवाड़ा गंगानगर
कुल अक्षांश 7°9' कुल दूरी = 826Km
राजस्थान का देशांतरीय विस्तार

राजस्थान का देशांतरीय विस्तार
राजस्थान का देशांतरीय विस्तार

कर्क सक्रांति - यह 21 जून को होती है ।
• सूर्य का कर्क रेखा पर सीधा चमकना ।
• राजस्थान में सबसे बड़ा दिन , सबसे छोटी रात , सबसे छोटा ही परछाई बनेगी ।

मकर सक्रांति - यह 22 दिसंबर होती है।
• सूर्य का मकर रेखा पर सीधा चमकना ।
• सबसे छोटा दिन ।

• राजस्थान में सूर्योदय व सूर्यास्त सबसे पहले सिलाना, धौलपुर में तथा सबसे अंत में कटरा , जैसलमेर में होता है ।

• दिन में सूर्य सर्वाधिक सीधा / लंबवत जोधपुर में चमकता है इस कारण से जोधपुर में सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावना सर्वाधिक है

राजस्थान में सूर्य के सीधेपन वाले जिलों का सही युग्म = बांसवाड़ा > डूंगरपुर > प्रतापगढ़ > झालावाड़ > उदयपुर ।

• राजस्थान में सूर्य के तिरछापन वाले जिलों का सही युग्म = गंगानगर >  हनुमानगढ़ >  चूरू > बीकानेर > नागौर ।

नोट - 
• राजस्थान में दक्षिण से उत्तर जाने पर सूर्य के सीधेपन में कमी होती है ।

#ऐसे ही नोट्स के लिए हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)