भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2021 राजस्थान संदर्भ में
• 13 जनवरी, 2022 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2021' (India State of Forest Report ISFR) जारी की है। वर्ष 1987 से भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट को द्विवार्षिक रूप से पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अधीन भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India FSI) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
यह इस श्रेणी की 17वीं रिपोर्ट है।
• भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2021 के अनुसार राजस्थान में 2019 के आकलन की तुलना में कुल वन आवरण में 25.45 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।
• 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 19 जिलों में वनों में वृद्धि हुई है जबकि 14 जिलों में कमी दर्ज की गई है।
• राज्य में वनों एवं वृक्षों से आच्छादित कुल क्षेत्रफल 25,388 वर्ग किमी. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.4% है।
• राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का वनावरण क्षेत्र 16,655 वर्ग . है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.87% है।
• राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का वृक्षावरण क्षेत्र 8731 किमी. है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.56% है।
राज्य में नॉन फॉरेस्ट एरिया राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 93.72% है।
(वनावरण क्षेत्र 4.87% + झाड़ी क्षेत्र 1.41% +वृक्षावरण क्षेत्र 2.56% + नॉन फॉरेस्ट परिया 93.72% )
राज्य में वन घनत्व के आधार पर वर्गीकरण
अत्यधिक सघन वन (VDF) 78.15 km2 ,0.02%
मध्यम सघन वन (MDF) 4368.65km2 , 1.28%
खुले वन (OF) 12208.16 km2 , 3.57%
कुल वनावरण 16645.96km2 , 4.87%
कुल झाड़ी (Subb) 4809 वर्ग किमी , 1.41%
•वन क्षेत्र में सवार्धिक वृद्धि वाले जिले
1. अजुमेर (26.45 वर्ग किमी.)
2. पाली (26.01 वर्ग किमी.)
3. बीकानेर (24.10 वर्ग किमी.)
4. नागौर (22.72 वर्ग किमी.)
• वन क्षेत्रफल में सवार्धिक कमी वाले जिलें
1. जालौर (-32.46 वर्ग किमी.)
2. करौली ( 26.16 वर्ग किमी.)
3. सिरोही (-13.49 वर्ग किमी.)
4. भरतपुर ( 09.21 वर्ग किमी.)
● सर्वाधिक वनावरण वाले जिलें
1. उदयपुर (2753 वर्ग किमी.)
2. अलवर (1196 वर्ग किमी.)
3. प्रतापगढ़ (1034 वर्ग किमी.)
4. बारों (1010 वर्ग किमी.)
• न्यूनतम वनावरण वाले जिलें
1. चुरू (78 वर्ग किमी.)
2. हनुमानगढ़ ( 93 वर्ग किमी.)
3. जोधपुर (109 वर्ग किमी.)
4. श्रीगंगानगर (115 वर्ग किमी.)
• सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाले जिलें
1. उदयपुर ( 23.49% )
2. प्रतापगढ़ (23.24% )
3. सिरोही ( 17.49% )
4. करौली (15.28% )
• न्यूनतम वनावरण प्रतिशत वाले जिलें
1. जोधपुर (0.48%)
2. चुरू (0.56% )
3. जैसलमेर (0.84% )
4. बीकानेर (0.92% )
