• परमवीर चक्र - भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरता ,त्याग और बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है।
1. मेजर पीरु सिंह शेखावत
• जन्म - 20 मई 1918 , झुंझुनूं
•1936 में राजपूताना रायफल्स में भर्ती हुए।
• आजादी के तुरन्त पश्चात अक्टूबर 1947 में पाकिस्तान ने कबाईलियों के माध्यम से कश्मीर पर आक्रमण किया।
• 18 जुलाई 1948 को युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र के वीर सेनानी मेजर पीरू सिंह शेखावत शहीद हो गए।
मेजर पीरु सिंह शेखावत की कहानी - 1948 की गर्मियों में कबाईलियों और पाकिस्तानी सेना ने संयुक्त रूप से कश्मीर के टीथवाल सेक्टर पर आक्रमण किया। इस हमले पर दुश्मन पहाड़ी पर जमा थे, उस पहाड़ी पर कब्जा करने का कार्य 6 राजपूताना रायफल्स को सौंपा गया, जिसकी अगुवाई पीरू सिंह शेखावत कर रहे थे। आधे से ज्यादा साथियों के शहीद होने के उपरांत भी पीरू सिंह उस मीडियम मशीनगन की ओर बंढे, जो उनके साथियों पर मौत बरसा रही थी। उन्होने मशीनगन चला रही दुश्मन सेना के सभी सैनिकों को मारकर उस पोस्ट पर कब्जा कर लिया। वे दूसरी मशीनगन की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक बम उन पर गिरा और वे घायल हो गए। घायल अवस्था में भी उन्होंने दुश्मन देश के सैनिकों को मारना जारी रखा। अंततः 18 जुलाई 1948 को वे शहीद हो गए।
2. मेजर शैतान सिंह
• जन्म - 01 दिसंबर 1924 , जोधपुर
• 1961-62 में चीन -भारत युद्ध में शहीद।
• 1963 मरणोपरांत परमवीर चक्र।
मेजर शैतान सिंह की कहानी - 1962 के युद्ध में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13वीं कुमायूनी बटालियन की सी कंपनी रेजांग ला दर्रे में चीनी सैनिकों का मुकाबला कर रही थी। 18 नवम्बर 1962 को पहली बार में 350 चीनी सैनिकों ने और दूसरी बार में 400 चीनी सैनिकों ने हमला बोला, किन्तु मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। इस हमले में घायल होने के उपरांत भी वे एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट पर जाकर सैनिकों का हौंसला बढ़ाते रहे। उनकी सूझबूझ और साहसिक नेतृत्व के कारण भारत के सैनिकों ने 1000 से भी अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराया। किन्तु इस संघर्ष में मेजर शैतान सिंह वीर गति को प्राप्त हुए। उनके बारे में प्रसिद्ध है कि इस संघर्ष में उनके दोनों हाथ लहुलुहान हो गए, तो भी मशीनगन को अपने पैर से बाधकर वे पैर से शत्रुओं पर मशीनगन तब तक चलाते रहे, जब तक कि उनके प्राण नहीं उड़े।
यह भी जरुर पढ़े -
प्रश्न - राजस्थान के परमवीर चक्र विजेता कौन हैं?
उत्तर - मेजर पीरू सिंह शेखावत , मेजर शैतान सिंह
प्रश्न - राजस्थान के प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन हैं?
उत्तर - मेजर पीरू सिंह शेखावत ,1952
प्रश्न - मेजर पीरू सिंह शेखावत किस बटालियन से सम्बंधित थे ?
उत्तर - 6 राजपूताना रायफल्स ।
प्रश्न - मेजर पीरू सिंह शेखावत कब शहीद हो गए थे ?
उत्तर - 18 जुलाई 1948 को ।
प्रश्न - मेजर शैतान सिंह किस युद्ध में शहीद हुए थे?
उत्तर - 1961-62 में भारत - चीन युद्ध में ।
प्रश्न - मेजर शैतान सिंह को परमवीर चक्र से कब सम्मानित किया गया था?
उत्तर - 1963 मरणोपरांत ।
